Date of Interview: 14/01/2026
Board: Hon’ble Sanjay Verma Sir
Optional: Hindi Literature
Home State: Uttar Pradesh
Slot: Forenoon – 1st to go
DAF Key Words: UP, Mirzapur, Electrical and Electronics Engineering, Hindi Literature, sacrifices of soldiers, menstrual hygiene, Hindi poetry, movies and web series
Chairman
How are u? I replied then he said sit down.
-
So you like watching movies and web series; if you were to write your autobiography, who would you want to play your role? (I said Vidya Balan)
-
He said—good choice, but why?
-
Can you name some movies or web series in which poetry has been used?
-
Any movie based on literature? (मैंने प्रेमचंद पर बनी मूवी का नाम लिया तो कहते कि अरे कुछ और बताइए, अभी हम दिन भर सबसे यही सुनने वाले हैं, अब तो प्रेमचंद की आत्मा भी यही भटक रही है। सब लोग हंसने लगे। आगे मैंने चेतन भगत का नाम लिया then वो हंसते हुए कहते मैंने ये expect नहीं किया था, फिर कहते ठीक कोई lines बताइए movie की जो literature को दिखाता हो…but I was not able to recall except All is well from 3 Idiots.)
-
चलिए quickly बताइए, आपको 11 लोगों की टीम बनानी है, जिसमें हिंदी लिटरेचर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग दोनों से संबंधित लोगों को लेना है।
Member 1
(Mridula Garg जिनका नाम पहले लिया था, उनके बारे में सब लोग आपस में बात कर रहे थे।)
-
होरी कौन था?
-
नीरज कौन है, काफी कुछ लिखा है फिल्मों में इन्होंने सुना तो होगा? (I said—sorry sir, नाम सुना तो है पर ज़्यादा aware नहीं हूं)
-
अच्छा तो आपने sacrifices of soldiers पर बोला है तो 5 सैनिकों के नाम बताइए जिन्हें परमवीर चक्र मिला हो? (मैं सिर्फ 2 बता पाई, he was little bit dissatisfied)
-
आपने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है तो बताइए कि इसका उपयोग environment हेतु किस प्रकार किया जा सकता है?
-
हाल ही में environment को लेकर कहां बैठक हुई और उसमें क्या निर्णय लिए गए? (मैंने जो COP 30 के points बताए उसके अलावा कुछ और भी सुनना चाहते थे वो)
-
Renewable energy से रिलेटेड कोई बड़ा सा acronym पूछे और बोले हाल ही में ये काफी चर्चा में है। (मैं पहली बार सुनी थी वो, मैंने sorry बोला)
-
E-vehicle क्या वास्तव में पूरी तरह sustainable/eco-friendly है and way forward?
-
CBDR क्या है? (I replied and Chairman sir interrupted to continue to next member)
Member 2
-
Gig workers को लेकर सरकार ने हाल में जो फैसला लिया है 10 min delivery ban करने का, उससे कंज्यूमर व प्रोवाइडर किसके हित प्रभावित होंगे?
-
आपको नहीं लगता कि time बहुत precious है और डिलीवरी में ढील देने से इससे सर्विस प्रोवाइड करने में देरी होगी? (Long discussion on this and policies etc.)
-
जब हम solar energy की बात करते हैं तो इसमें grid instability की बात करते हैं, ये क्या है?
-
इसको कैसे prevent कर सकते हैं? (Mentioned battery storage and pumped storage hydropower)
-
इसमें traditional power की क्या भूमिका होगी?
Member 3
-
आपने बैटरी की बात की तो इसको लेकर अक्सर क्या environmental concern आते हैं और इसमें use होने वाले elements से related mining को लेकर क्या issue है? (मैं battery scrappage and उससे related pollution की बात करने लगी तो sir ने interrupt किया और बोले कि मैं mining-related issues की बात कर रहा हूं। मैंने जवाब दिया and 1 factual question और पूछे इसी से related, जो मैं बता नहीं पाई…now he was not satisfied)
-
क्या हमें साउथ के राज्यों में हिंदी को थोपना चाहिए? जबकि नॉर्थ के राज्य साउथ की भाषा सीखने को लेकर इच्छुक नहीं हैं?
-
आपको मौका मिला तो साउथ की कौन-सी भाषा को सीखना चाहेंगी?
-
अच्छा मिर्जापुर पर आते हैं, इसकी कुछ अलग और unique बात बताइए? (मैंने जवाब दिया फिर sir कहते कि आपने web series Mirzapur का नाम नहीं लिया…मैंने जवाब दिया फिर थोड़ा हंसे सब लोग।)
Member 4
-
अक्सर हम सैनिकों के लिए war memorial आदि बनाते हैं (दिल्ली का example भी दिया), क्या महत्व है इसका? (मैंने जवाब दिया, तो sir ने उसमें add-on भी किया)
-
आपने menstrual hygiene पर काम किया है, ये WHO द्वारा चलाया जाने वाला WASH programme क्या है?
-
इससे संबंधित समस्याएं क्या हैं और as a policymaker आप इसे सुनिश्चित करने के लिए क्या steps लेंगी?
-
Cryptocurrency क्या है और भारत में इसकी क्या स्थिति है और इससे related issues क्या हैं?
Chairman Sir
आपके सामने ऐसी क्या कठिनाइयां थीं कि आपने graduation के बाद से अब तक न job किया और न ही master’s etc. किया?
Now, you can go.
Time: Approx. 30 minutes